गढ़वा- गढ़वा में हाइवा की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद लोग सड़क पर उतर आए. स्थानीय लोगों ने हादसे के बारे में बताया कि दुर्घटना इतनी खौफनाक थी कि शव के अलग-अलग हिस्से सड़क पर बिखर गए थे.
बताया जा रहा है कि बरवाटांड के पास करीब सुबह 4 बजे आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों को तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी. जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों में मानपुर टेढ़ा महुआ निवासी राजू और अनिल शामिल हैं. ओवरलोड हाइवा गिट्टी लेकर गढ़वा की ओर जा रहा था.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा क्रशर से गिट्टी लेकर गढ़वा की ओर जा रहा था और काफी तेज रफ्तार में था. उसी दौरान सड़क किनारे दौड़ रहे दोनों युवाओं को वाहन ने रौंद दिया. आर्मी की भर्ती के लिए युवक प्रतिदिन सुबह दौड़ लगाने निकलते थे और हाल ही में होने वाली सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हादसे की सूचना मिलते ही रंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा को जब्त कर लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इसके साथ ही यह भी पता लगा रही है कि हाइवा ओवरलोड क्यों था और चालक कौन था?
वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि रंका रमकंडा रोड पर ओवरलोड वाहनों की तेज गति की वजह से हादसे हो रहे हैं, लेकिन इन हादसों को रोकने के लिए पुख्ता कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








