कोडरमा- शैक्षणिक भ्रमण पर कोडरमा से राजगीर जा रही जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं से भरी बस कोडरमा घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में बस में सवार चालक सहित लगभग 20 से अधिक छात्राएं घायल हो गई हैं.
घटना की जानकारी देते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल अमिताभ कुमार ने बताया कि विद्यालय के 11वीं कक्षा की 75 छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के लिए विद्यालय से राजगीर जा रही थीं.
इसी दौरान छात्राओं से भरी बस कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास एक ट्रक से ओवरटेक करने के क्रम में ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी. जिससे बस में सवार चालक सहित 21 छात्राएं घायल हो गईं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की जानकारी मिलते ही पेट्रोलिंग गाड़ी एम्बुलेंस को सूचना देते हुए, घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना में घायल छात्राओं को सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.
एक छात्रा ने बताया कि जिस वक्त यह घटना घटी उस समय कुछ समझ नहीं आया. बस में सवार सभी छात्राएं चीखने-चिल्लाने लगीं. हालांकि इनके बस के आगे छात्रों से भरी बस भी चल रही थी. घटना की सूचना मिलने पर उक्त बस में सवार उनके सहयोगी छात्र व शिक्षक वहां पहुंचे और उन लोगों को सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








