साहिबगंज- जिले में गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी जारी है. देश के अन्य राज्यों में भारी बारिश से सहायक नदियां उफान पर हैं. जिसके चलते साहिबगंज में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है.
वहीं बिहार में कोसी नदी और खगड़िया में बलतारा नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. कटिहार में कुरसेला नदी का पानी गंगा में मिलता है. इस कारण साहिबगंज में गंगा का रौद्र रूप दिख रहा है.
साहिबगंज में पिछले चार दिनों से गंगा चेतावनी रेखा 26.25 मीटर के पार कर गई है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार की सुबह साहिबगंज में गंगा का जलस्तर 26.87 मीटर मापा गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं प्रति दो घंटे में गंगा में एक सेमी पानी की बढ़ोतरी हो रही है. शुक्रवार की सुबह साहिबगंज में गंगा का जलस्तर 26.99 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है.
वहीं इस संबंध में साहिबगंज के अपर समाहर्ता गौतम भगत ने कहा कि गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. नेपाल से पानी छोड़ने से जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है. गंगा एक बार फिर से खतरे के निशान के करीब है.
गंगा किनारे रहने वाले लोगों से अपील है कि जलस्तर को देखते हुए सुरक्षित स्थान पर लौट आएं. पानी घटने तक अलर्ट मोड में रहें. प्रशासन की ओर से सारी सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








