हजारीबाग- हजारीबाग शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर छड़वा डैम का जलस्तर पिछले दो दिनों के भारी बारिश के कारण खतरे के निशान को पार कर गया है. हजारीबाग में रुक-रुककर बारिश भी हो रही है. बीते दो दिनों में बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
स्थिति यह है कि छड़वा डैम का पानी ओवरफ्लो हो रहा है. एक फाटक भी क्षतिग्रस्त हो गया है. जिसके कारण पानी का बहाव अत्यधिक तेज हो गया है. आसपास के इलाकों में लोग दहशत में है.
बढ़े जलस्तर के कारण छड़वा डैम का अन्य फाटक भी क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं जिला प्रशासन की टीम छड़वा डैम के आसपास तैनात की गई है और लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं स्थानीय लोगों की लापरवाही भी देखने को मिल रही है. लोग मछली पकड़ने के लिए सैकड़ों की संख्या में डैम के पास जुट गए हैं. स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक टीम तैनात की गई है और लोगों को वहां से खदेड़ा जा रहा है.
बता दें कि छड़वा डैम से हजारीबाग शहरी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई किया जाता है. साथ ही सिंचाई के लिए भी पानी डैम से कई इलाकों में पहुंचता है. स्थानीय लोग डैम के पानी पर निर्भर हैं लेकिन फाटक के क्षतिग्रस्त होने और जलस्तर बढ़ने से स्थिति गंभीर हो गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








