रांची- गोरखा जवानों का नौ दिनों का महाअनुष्ठान महानवमी के साथ संपन्न हो गया. महानवमी पर जवानों ने 101 बलि और फायरिंग के साथ पूजा संपन्न की. बुधवार को महानवमी के अवसर पर गोरखा जवानों ने देवी मां की विशेष पूजा की.
झारखंड में गोरखा जवान मां शक्ति दुर्गा की पूजा 1880 से करते आ रहे हैं. महानवमी के अवसर पर झारखंड आर्म्ड फोर्स के जवानों की पूजा अपने आप में अनोखी होती है. आज ये जवान शस्त्रों की भी पूजा करते हैं.
मान्यता है कि शस्त्र की पूजा करने से वे कभी दुश्मनों के सामने धोखा नहीं देते हैं. महानवमी के अवसर पर गोरखा जवान, मां के चरणों में हथियारों को अर्पण तो करते ही है, इसके साथ ही मां को फायरिंग कर सलामी भी देते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बुधवार को महानवमी नवमी के अवसर पर सबसे पहले नौ कन्या रूपी माताओं की पूजा की जाती है, उसके बाद जैप के जवानों द्वारा मां के चरणों में 101 बलि दी जाती है.
हर बलि के बाद मां को फायरिंग कर सलामी दी जाती है. इस बटालियन में बलि और हथियारों की पूजा का अपना ही एक खास महत्व होता है. मां दुर्गा के सामने महानवमी को अपने अपने हथियारों की पूजा बड़े ही श्रद्धा भाव से करते है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








