रांची- झारखंड सरकार ने 1993 बैच के IAS अधिकारी अविनाश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। यह पद उन्हें मुख्य सचिव अलका तिवारी के सेवानिवृत्त होने के बाद सौंपा गया है। कार्मिकविभाग ने इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार वर्तमान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अपर मुख्य सचिव है। वो अपने कार्यों के अलावा अपर स्थानिक आयुक्त नयी दिल्ली के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
IAS अविनाश कुमार सीएस बनने के पहले भी मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे। इसके अलावा झारखंड ऊर्जा विकास निगम लि. के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक और झारखंड बिजली वितरण निगम लि, रांची के प्रबंध निदेशक का दायित्व संभाल रहे थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सीएम हेमंत सोरेन के करीबी अविनाश कुमार के पास नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में स्थानिक आयुक्त का भी कार्यभार था। अविनाश कुमार अब सीएम के एसीएस के अलावा स्थानिक आयुक्त के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।








