डेस्क- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 18 सितंबर को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इस दौरान राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए। प्रेस कांफ्रेंस खत्म होने के तुरंत बाद ही चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया।
चुनाव आयोग ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि लोकसभा के नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप गलत और निराधार हैं। किसी भी वोट को जनता के किसी भी सदस्य द्वारा ऑनलाइन नहीं हटाया जा सकता है, जैसा कि राहुल गांधी ने गलत धारणा बनाई है।
प्रभावित व्यक्ति को सुनवाई का अवसर दिए बिना कोई भी विलोपन नहीं हो सकता है। मतलब जिसका वोट कटा है, उसे अपना पक्ष रखना का मौका जरुर मिलता है, इस प्रक्रिया के बिना कोई भी वोट नहीं कटता है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को ‘वोट चोरी’ पर दूसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने 31 मिनट के प्रेजेंटेशन में वोट चोरी के आरोप लगाए और सबूत दिखाने का दावा किया। उन्होंने कहा- चुनाव आयोग जानबूझकर कांग्रेस के वोटों को निशाना बना रहा है और उनके नाम डिलीट कर रहा है।








