रांची- रांची से पकड़ा गया आतंकी दानिश पाकिस्तान से हैंडल हो रहे आतंकी गुट का भारत में प्रमुख लीडर था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में दानिश को लेकर खतरनाक खुलासे हुए हैं. पाकिस्तान के द्वारा तैयार किए गए आतंकी नेटवर्क का दानिश सेंट्रल लीडर था.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल कमिश्नर प्रमोद सिंह कुशवाहा के अनुसार दानिश सेंट्रल लीडर था. उसका पद और आईडी गजवा लीडर का था, जबकि उसका कोड नेम सीईओ था. दानिश भारत में खिलाफत घोषित करने और गंभीर आतंकी साजिश रच रहा था.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स्टेट एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल 6 से 7 महीने से मिल रहे इनपुट के आधार पर एक जॉइंट ऑपरेशन प्लान किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जिसके बाद महाराष्ट्र, झारखंड, तेलंगाना और कर्नाटक में एक साथ रेड की गई, जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार सभी संदिग्ध आतंकी पाक हैंडल बेस्ड पैन इंडिया टेरर मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं.
बता दें कि कार्रवाई में झारखंड से एक, दिल्ली से दो अरेस्ट हुए है, जो दिल्ली से अरेस्ट हुए हैं वे मुंबई के रहने वाले है. वहीं एक तेलंगाना और एक एमपी के राजगढ़ से गिरफ्तार हुआ है. गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के पास से सल्फर पाउडर, एसिड, बॉल बेरिंग्स, आईडी बनाने के सामान, मास्क, ग्लब्स, सर्किट्स, वायरस, मदर बोर्ड, वेपन और कारतूस बरामद हुए हैं.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अनुसार दानिश को ही पाक हैंडलर लगातार टास्क दे रहा था. टास्क में खिलाफत करने के लिए एक जगह डिसाइड करनी थी. दिल्ली से गिरफ्तार आफताब मुंबई का रहने वाला है. आफताब को हथियार खरीदने की जिम्मेवारी दी गई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जब आफताब दिल्ली से वापस मुंबई जा रहा था तब उसे गिरफ्तार किया गया. आफताब के बाद उसके एक और साथी सुफियान को गिरफ्तार किया गया. उसके बाद ग्रुप के पांचवें आतंकी मुजेवा को गिरफ्तार किया गया.
पाकिस्तान बेस्ड हैंडलर से हैंडल हो रहे इस आतंकी ग्रुप के द्वारा भारत में कई स्थानों पर स्ट्राइक करने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही सभी को गिरफ्तार कर लिया गया. दानिश सहित पांचों आतंकी भारत में ब्लास्ट के लिए जगह को भी चिन्हित करने का काम कर रहे थे. सभी खिलाफत का मॉड्यूल बनाना चाहते थे.








