रांची- कश्यप मेमोरियल आई बैंक और आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब ने नेत्रदान जागरूकता अभियान के तहत रविवार को रांची में रन फॉर विजन का आयोजन किया गया. इसका थीम ‘ब्लाइंड फोल्डेड रन’ था, जिसमें बच्चों के साथ-साथ कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया.
ब्लाइंड फोल्डेड रन के बाद नेत्रदान जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसमें वित्त मंत्री राधाकृषण किशोर आईएमए रांची और झारखं स्टेट सर्विस एसोसिएशन, एफजेसीसीआई, संत जेवियर्स कॉलेज रांची एवं उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची के पदाधिकारीयों ने भाग लिया.
इस मौके पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने नेत्रदान का शपथ पत्र भरा और नेत्रदान का ऐलान किया. साथ ही लोगों से अपील की कि वे भी नेत्रदान के लिए आगे आयें. कांग्रेस नेता राधाकृष्ण किशोर ने अपने परिजनों के नाम भावुक अपील की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि आज मैंने अपनी आंखें कश्यप मेमोरियल आई बैंक को दान कर दी हैं. ऐसे में जब वह इस दुनिया में न रहें और आई बैंक के लोग उनकी कॉर्निया लेने आएं तो उनको मेरी आंख के जरूरी हिस्सों को लेने से मत रोकना.
इस अवसर पर कश्यप मेमोरियल आई बैंक की मेडिकल डायरेक्टर डॉ भारती कश्यप ने कहा कि कश्यप मेमोरियल आई बैंक और आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब का यह सातवां ब्लाइंड फोल्डेड रन फॉर विजन है. रांची में लगातार 23वीं बार रन फॉर विजन का आयोजन हुआ है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








