डेस्क- SIR को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि पूरे देश में एक साथ मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण (SIR) लागू किया जायेगा. इस संबंध में 10 सितंबर को चुनाव आयोग की मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ दिल्ली में बैठक करने जा रहा है.
मीडिया रिपोर्ट की माने तो फिलहाल चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर तारीख तय नहीं की है कि इसे देशभर में कब से लागू किया जायेगा. इस पर अंतिम फैसला 10 सितंबर की बैठक में होगा.
बता दें कि बिहार में अभी SIR की प्रक्रिया जारी है. यह 30 सितंबर को पूरी होगी. 24 जून को बिहार में SIR कराने का आदेश जारी करते समय चुनाव आयोग ने इसे पूरे देश में लागू करने की बात रही थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








