डेस्क- भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के बीच का मतभेद अब खत्म हो चुका है. छेड़छाड़ के इस विवाद पर बवाल मचा तो, पवन ने एक्ट्रेस से तुरंत माफी मांग ली. पवन ने दुख जताया कि उनके इस बर्ताव से एक्ट्रेस इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं. इस पर अब अंजलि ने भी रिएक्ट किया है.
पवन सिंह ने माफी मांगते हुए इंस्टा स्टोरी में लिखा था- अंजलि, आपका जो लाइव मैं व्यस्त शेड्यूल के कारण देख नहीं पाया, लेकिन आपने जो कहा मुझे उसकी जानकारी हुई. मुझे बुरा लगा. मेरी भावना आपके लिए बिल्कुल भी गलत नहीं थी. क्योंकि हम लोग कलाकार हैं. इसके बावजूद अगर आपको हमारे किसी भी व्यवहार से तकलीफ हुई हो तो उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं.
इधर, माफीनामा कुबूल करते हुए अंजलि ने इस विवाद को खत्म करने की बात कही है. अंजलि ने अपने इंस्टा हैंडल पर पवन सिंह के माफीनामे को शेयर किया और लिखा-पवन सिंह जी ने अपनी गलती की माफी मांग ली है. वो मुझसे बड़े हैं और सीनियर आर्टिस्ट हैं. मैंने उन्हें माफ कर दिया है. मैं इस बात को और आगे नहीं बढ़ाना बढ़ाना चाहती. जय श्री राम!
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, इस विवाद का जन्म एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान हुआ, जब अंजलि राघव और पवन सिंह स्टेज पर थे. पवन सिंह को अंजलि की कमर को छूते हुए देखा गया, जिससे अंजलि साफ तौर से असहज होती दिखी थीं. ये वीडियो वायरल हुआ और दर्शकों से आलोचनाओं की बौछार शुरू हो गई.
पवन सिंह के साथ-साथ अंजलि के कैरेक्टर पर भी उंगली उठाई गई थी. ये देख अंजलि चुप नहीं रह पाईं और एक वीडियो जारी कर अपना गुस्सा जाहिर किया. अंजलि ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट किए जिसमें उन्होंने स्थिति को स्पष्ट किया कि उनकी मुस्कान को ‘समर्थन’ या ‘मौन स्वीकृति’ समझना गलत है.








