मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर के बोचहां में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में अचानक अफरा-तफरी का माहोल उस वक्त कायम हो गया जब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की मौजूदगी में मंच पर दो गुटों के समर्थक आपस में भीड़ गए और मामला हाथापाई तक पहुँच गया.
दरअसल, सम्मेलन के दौरान मंच से धर्मशिला देवी ने संबोधन में बेबी कुमारी को बोचहां सीट से जीत की अग्रिम बधाई दी. इस बयान के बाद बेबी कुमारी के समर्थक ज़ोरदार नारेबाजी करने लगे. तभी गीता कुमारी के समर्थक भड़क उठे और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई.
नारेबाजी का सिलसिला इतना बढ़ गया कि कार्यकर्ता एक-दूसरे पर हावी हो गए. सम्मेलन का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया और मौके पर अफरातफरी मच गई. खुद डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने माइक संभाली.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मौजूद लोगों को शांत रहने की अपील करने लगे. उन्होंने काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन समर्थक नारेबाजी करते रहे. बाद में किसी तरह स्थिति को काबू में किया गया और कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








