रांची- रांची के कांके-नगड़ी में रिम्स 2 के लिए जमीन देने से इनकार करने वाले ग्रामीणों की पुलिस से झड़प हुई है. इसको लेकर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. फिलहाल इलाके में निषेधाज्ञा लागू की गयी है.
इससे पूर्व सीएम सह भाजपा विधायक चंपई सोरेन के कांके नगड़ी में प्रस्तावित RIMS-2 के लिए प्रस्तावित खेती योग्य जमीन पर हल बैल चलाने के ऐलान के बाद पूरे नगड़ी इलाके को पुलिस प्रशासन ने छावनी में तब्दील कर दिया है.
हालांकि चंपई सोरेन को पुलिस ने उनके आवास पर ही अरेस्ट कर लिया। साथ ही कांके नगड़ी के कई किलोमीटर पहले से ही पुलिस ने थ्री लेयर बैरिकेटिंग कर दी गयी है. पुलिस के बड़े अधिकारियों की चौकसी में हर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इन तमाम चौकसी के बावजूद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उस जमीन पर पहुंच गए जहां रिम्स 2 बनना है. पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक और झड़प के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग और आंसू गैस के गोले छोड़े. चंपई सोरेन ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर गहरी नाराजगी जाहिर की है.








