रांची- स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वावधान में राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 की शुरुआत राजधानी रांची में हो गई है.
यह प्रतियोगिता 18 अगस्त से 20 अगस्त 2025 तक आयोजित की जा रही है. हॉकी के मुकाबले राजधानी रांची के मारांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम मोराबादी और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय बरियातू मैदान में खेले जा रहे हैं.
इस बार राज्य स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में कुल 49 टीमें हिस्सा ले रही हैं. प्रतियोगिता के लिए विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी रांची पहुंचे हैं और मैचों में अपना कौशल दिखा रहे हैं. प्रतियोगिता तीन वर्गों अंडर-15 बालक वर्ग : 15 टीमें, अंडर-17 बालक वर्ग : 18 टीमें और अंडर-17 बालिका वर्ग : 18 टीमें के बीच आयोजित हो रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमें राष्ट्रीय स्तर की जवाहरलाल नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी. आयोजन समिति के अनुसार, राज्यस्तर पर चयनित टीमों को आगे राष्ट्रीय पटल पर अपने खेल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा. यह खिलाड़ियों के लिए बड़े मंच तक पहुंचने की सुनहरी राह है.
टूर्नामेंट के पहले दिन से ही मैदान में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. खिलाड़ियों ने अपनी निपुणता, तेजी और टीम वर्क का बेहतरीन उदाहरण पेश किया. हॉकी प्रतियोगिता को लेकर दर्शकों, छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








