रांची- दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज संस्कार भोज है. देश भर के गणमान्य लोग नेमरा पहुंच रहे हैं. करीब दो लाख लोगों के संस्कार भोज में शामिल होने की संभावना है. संस्कार भोज को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं.
पांच बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए हैं. पंडालों के बाहर गुरुजी की तस्वीर लगाई गई है. जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. 40 डीएसपी की भी तैनाती की गई है.
राज्यपाल संतोष गंगवार, योग गुरु बाबा रामदेव, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, राजनाथ सिंह, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के अलावा सांसद पप्पू यादव और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके आनंद ने भी गुरुजी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उल्लेखनीय है कि शिबू सोरेन के दशकर्म संस्कार के उपलक्ष्य में नेमरा में आम लोगों के लिए श्राद्ध भोज का आयोजन किया गया है, जहां भारी संख्या में लोग भोजन ग्रहण कर रहे हैं. आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों और अधिकारियों के लिए विशेष रूप से पुलिस केंद्र से नाश्ता और भोजन मंगवाया गया है, ताकि वे संस्कार भोज में हिस्सा न लें और अपनी ड्यूटी पर ध्यान केंद्रित कर सकें. इस दौरान, वहां लगी स्क्रीनों पर शिबू सोरेन की जीवनी पर बनी एक छोटी फिल्म भी दिखाई जा रही है, जिससे लोग उनके जीवन और संघर्ष के बारे में जान सकें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








