पटना- राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया है. गृह विभाग ने शुक्रवार को एक साथ 55 डीएसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की. जिसमें कई अहम जिलों और विशेष इकाइयों में नई नियुक्तियां शामिल हैं. यह कदम कानून-व्यवस्था सुधारने और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखकर उठाया गया हैय
मनोज कुमार पुलिस मुख्यालय में प्रतीक्षारत थे, अब अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), गया नियुक्त किया गया है. वहीं मो. अनवर जावेद अंसारी एएसपी गया से तबादला कर, एएसपी एसडीआरएफ बनाए गए.
संजय कुमार झा मध्य निषेध से एएसपी सिवान भेजे गए. दिनेश कुमार पांडे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था) से विशेष कार्य बल (एसटीएफ), पटना के प्रमुख बने. भास्कर रंजन सदर बेगूसराय से पुलिस उपाधीक्षक (रेल), पटना नियुक्त हुए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सुनील कुमार सदर नवादा से मुख्यालय मोतिहारी, आदित्य कुमार (2018 बैच) प्रतीक्षारत से मुख्यालय बांका, निशु मलिक यातायात गया से मुख्यालय नवादा. पूनम कुमारी 1 भागलपुर से अपराध अनुसंधान विभाग, पटना. सुधीर कुमार प्रतीक्षारत से यातायात गया गए हैं. नियुक्त अधिकारियों को 48 घंटे के भीतर नए पद संभालने का निर्देश है.








