रांची- सावन शुरू होते ही देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. हर साल की तरह इस बार भी देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु जल लेकर बाबा की नगरी पहुंच रहे हैं. रेलमार्ग से देवघर आने वाले यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेलवे प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं.
सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बलऔर स्थानीय रेल प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है. ट्रेनों में स्कॉट की टीम तैनात की गई है, जो लगातार निगरानी कर रही हैं. प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर और ट्रेन डिब्बों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. डॉग स्क्वायड की टीम भी लगातार स्टेशनों पर गस्त कर रही है.
सुरक्षा को लेकर, सभी प्रमुख स्टेशनों और मार्गों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. स्टेशन के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर एक्स-रे मशीनें और बॉडी स्कैनर लगाए गए हैं. नशाखुरानी और मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए विशेष जांच दल तैनात हैं. सभी ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ, सिगरेट और तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ट्रेनों में फायर अलर्ट सिस्टम सक्रिय किया गया है. महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला कांस्टेबल की तैनाती भी की गई है.
डॉग स्क्वायड की टीम लगातार गस्त में मौजूद है.
इसके साथ ही यात्रियों से अपील करते हुए रेलवे ने कहा है कि, यात्रा के दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत RPF या स्टेशन प्रबंधन को दें. कोई भी अफवाह न फैलाएं और न ही उस पर विश्वास करें.








