रांची- झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह संस्थापक शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीएम हेमंत सोरेन समेत उनका पूरा परिवार इस समय दिल्ली में मौजूद है.
गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से शिबू सोरेन की स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली थी.
वहीं शुक्रवार को शिबू सोरेन का हाल जानने कांग्रेस नेता इरफान अंसारी, झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी सिरी बेला, राजद नेता सह श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव दिल्ली के लिए रवाना हुए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दिल्ली रवाना होने से पहले स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड के निर्माता शिबू सोरेन की तबीयत खराब है. उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश प्रभारी के. राजू की बैठक चल रही थी. इसी दौरान प्रदेश प्रभारी ने कहा कि आपलोग तत्काल दिल्ली जाएं और शिबू सोरेन की तबीयत के बारे में अपडेट करें.
उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन हम सब के अभिभावक हैं. इसलिए हमारी उनके प्रति जवाबदेही बनती है. इसलिए हम उनका हाल जानने के लिए दिल्ली जा रहे हैं.
पूर्व राजद के वरिष्ठ नेता सह श्रम मंत्री संजय यादव ने कहा कि गठबंधन की जितनी भी पार्टियां हैं, वे सभी कहीं ना कहीं गुरुजी से जुड़ी हैं. गुरुजी देश के महान नेताओं में से एक हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उनके रहने से सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को ही एक बेहतर दिशा मिलती है. इसलिए सभी राजनीतिक पार्टियां राजनीति से ऊपर उठकर उनके स्वास्थ्य की चिंता कर रही है. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.








