समस्तीपुर- बिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा हुआ है जहां एक मुंडन संस्कार के दौरान एक घर की छत गिर गई. इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह दर्दनाक हादसा मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुई है।
बताया जा रहा है कि गांव के ही मदन झा के पोते का मुंडन संस्कार था। मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग मदन झा के घर जमा हुए थे, तभी घर की छत टूटकर गिर गई। इस घटना में एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि वहां मौजूद कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक बच्चे की पहचान प्रेमाकांत झा के 10 साल के बेटे अमन कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








