रांची- झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन इस वक्त गंगाराम अस्पताल में भर्ती है जहां उनका इलाज चल रहा है. तबियत बिगड़ने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीएम हेमंत सोरेन समेत पूरा परिवार अभी दिल्ली में मौजूद है.
वही, गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिबू सोरेन का हाल जानने अस्पताल पहुंची. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से उनके स्वास्थ्य को लेकर बात की.
दरअसल, राष्ट्रपति बनने से पहले द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल थी. तब से उनका सोरेन परिवार से विशेष लगाव रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन उनको बुआ कहकर पुकारते हैं. कल झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी गुरुजी का हाल जानने अस्पताल गये थे और उनसे मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य भी दिल्ली जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि गुरुजी को रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था. लेकिन अस्पताल में ही तबीयत खराब होने की वजह से भर्ती कराना पड़ा. उनके किडनी में इंफेक्शन है. उनको ब्रोंकाइटिस भी डिटेक्ट हुआ है. डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है. फिलहाल उनका स्वास्थ्य स्थिर है.








