रांची- झारखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. 17 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री के साथ ही कोई ऐसा दिन नहीं है, जब बारिश ना हुई हो. तमाम नदियां उफान पर हैं. डैम लबालब भर गए हैं. कई डैम के फाटक खोलने पड़े हैं. निचले इलाके के लोगों का जीना मुहाल हो गया है.
मौसम केंद्र के मुताबिक 25 जून यानी बुधवार को दक्षिण-पश्चिम यानी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है.
इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. मौसम केंद्र ने बारिश के दौरान पेड़ के नीचे छिपने से बचने की सलाह दी है. क्योंकि इससे वज्रपात की चपेट में आने का खतरा बना रहता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
26 जून को दक्षिण-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसी दिन दक्षिणी के यही स्थिति 27 जून और 28 जून को भी देखने को मिल सकती है. 29 और 30 जून को भी मेघगर्जन के साथ बारिश का पूर्वानुमान है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








