पटना- बिहार में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. राज्य सरकार ने सात आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. गरिमा मलिक जहां निगरानी आईजी बनीं हैं, वहीं, राकेश राठी को पुलिस महानिरीक्षक (विशेष शाखा) बनाया गया है.
गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे आईजी जितेंद्र राणा को केंद्रीय क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है, जबकि राकेश राठी को पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा बनाया गया है. वहीं, केंद्रीय क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक गरिमा मलिक को निगरानी विभाग का आईजी बनाया गया है.
निगरानी आईजी एस. प्रेमलथा को पुलिस महानिरीक्षक (तकनीकी) की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. अपराध अनुसंधान विभाग के एसपी मनोज कुमार तिवारी को सिवान का एसपी बनाया गया है, जबकि सिवान एसपी अमितेश कुमार को पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) में भेज दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके अलावे बिहार पुलिस अकादमी के सहायक निदेशक के. रामदास का भी स्थानांतरण कर दिया गया है. उनको अपराध अनुसंधान विभाग का एसपी बनाया गया है. इसी महीने की 14 जून को भी बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था. इनमें पटना एसएसपी समेत 6 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं.








