धनबाद- ग्रामीण विकास प्रमंडल द्वारा निर्मित नवनिर्मित पुल मानसून की पहली बारिश भी नहीं झेल सका. नवनिर्मित पुल उद्घाटन से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया.
धनबाद और बोकारो जिले को जोड़ने वाला बाघमारा के माटीगढ़ डैम कॉलोनी के पास जमुनिया नदी पर बना नवनिर्मित पुल और एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हो गया है. पुल का गार्डवॉल और उसकी मिट्टी ढह गई है. साथ ही एप्रोच रोड में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण में काफी अनियमितता बरती गई है. पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है. इस पुल का निर्माण 10 अगस्त 2022 को वर्तमान सांसद ढुलू महतो ने बाघमारा विधायक रहते हुए कराया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुल और एप्रोच पथ का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की ओर से छह करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है. यह कार्य प्रीति इंटरप्राइजेज के माध्यम से कराया गया है.
वहीं, सूचना मिलने पर ग्रामीण विकास प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और पुल का निरीक्षण किया. कार्यपालक अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुल और एप्रोच रोड का काम कुल छह करोड़ का है. ठेकेदार के पास अभी डेढ़ करोड़ बाकी है, कुछ काम भी बचा है, क्षतिग्रस्त स्थल का पुनर्निर्माण करने का निर्देश ठेकेदार को दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








