रांची- गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की खबर से झारखंड सहित पूरे देश में को शोक की लहर है. इस दुखद घटना के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई राजनेताओं ने हताहत हुए लोगों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं.
रांची महानगर भाजपा द्वारा मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया. इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रांची के विधायक सीपी सिंह ने अहमदाबाद विमान हादसे पर गहरा दुख जताया. दोनों नेताओं ने हताहतों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
झारखंड जनता दल यूनाइटेड ने भी इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद खीरू महतो तथा विधायक सरयू राय ने इस हादसे को अकल्पनीय और दुखद बताया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सरयू राय ने कहा, ‘यह देश के लिए राष्ट्रीय शोक का समय है. यह हादसा इतिहास की सबसे बड़ी विमान दुर्घटनाओं में से एक है. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया.’








