रांची- राज्य का पहला मिल्क पाउडर प्लांट की स्थापना राजधानी रांची के होटवार में की गई. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की मौजूदगी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी आधारशिला रखी. करीब 80 करोड़ की लागत से बनने वाला यह मेधा मिल्क पाउडर प्लांट 18 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा.
राज्य का पहला मिल्क पाउडर प्लांट का आधारशिला रखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किसानों को संबोधित किया. सीएम ने कहा कि जय जवान जय किसान इतना ताकतवर नारा है कि यदि सही में समझ पाए और इसके साथ जुड़ जाए तो इससे अच्छा आज के दिनों में कुछ भी नहीं है.
किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई के दौर में किस हो तो सहित हो रहे हैं मगर इसके लिए आपको चिंता नहीं करनी है सरकार आपके साथ है राज सरकार दें आपको स्वप्नामी बनाने के लिए लगातार योजनाएं बना रही है. पहले जानवर के बीमार होकर मौत हो जाने पर किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब राज्य सरकार जो जानवर आपको देगी वह बीमा किया हुआ रहेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राज्य में 60 लाख लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन है जिसमें से मेधा डेयरी के द्वारा 2.50 लाख लीटर उठाव होता है. ऐसे में मुख्यमंत्री ने राज्य में दूध संग्रहण केंद्र बढ़ाने का संकेत देते हुए कहा कि यदि दूध उत्पादन की यही रफ्तार बनी रही तो झारखंड अगले पांच वर्षों में आत्मनिर्भर हो जाएगा.
इस प्लांट के बन जाने से सरप्लस दूध होने पर मिल्क पाउडर बनाने के लिए झारखंड को आसाम और छत्तीसगढ़ पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा.अब राज्य आत्मनिर्भर हो जाएगा. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खुशी जताते हुए कहा कि इस प्लांट से प्रतिदिन 20 मैट्रिक टन मिल्क पाउडर का उत्पादन होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








