डेस्क- एजाज खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. मुंबई की चारकोप पुलिस ने एक एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर एक्टर एजाज खान के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया है।
एक्ट्रेस ने उन पर शादी का वादा करके यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 64(2)(एम), 69 और 74 के तहत दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।
मिल रही जानकारी के अनुसार, एजाज खान ने उन्हें अपने ओटीटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ और कई प्रोजेक्ट में रोल देने को कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि शो बनने के दौरान, उन्होंने शादी का प्रस्ताव रखा और बार-बार आश्वासन दिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया कि 25 मार्च को एजाज खान ने शादी के वादे का बहाना बनाकर अपने घर पर उनके साथ रेप किया। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कुछ दिनों बाद फिर से उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है.
एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि एजाज खान ने उनसे कहा कि उनका धर्म चार शादियां करने की इजाज़त देता है और उन्होंने उनकी पूरी ज़िम्मेदारी उठाने की कसम खाई।
बता दें कि इससे पहले मुंबई पुलिस ने उल्लू ऐप पर प्रसारित रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ में कथित अश्लील कंटेंट के लिए एजाज खान, राजकुमार पांडे और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








