भागलपुर- बिहार के भागलपुर में एक नाव गंगा नदी में पलट गई. नाव में 21 मजदूर सवार थे. 20 मजदूरों ने नदी में तैर कर अपनी जान बचाई. वहीं एक मजदूर लापता बताया जा रहा है. फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. ये मजदूर गंगा नदी के कटाव को रोकने का काम कर रहे थे. नाव पर रेत की बोरियां भी लदी थीं.
जानकारी के अनुसार, भागलपुर के नवगछिया अंतर्गत खरीक प्रखंड के राघोपुर तटबंध के पास गंगा नदी में यह हादसा हुआ. मजदूर रेत की बोरियों के जरिए नदी का कटाव रोकने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान अचानक वजन कम होने और नदी की बदलती धारा के विपरीत दबाव बढ़ने से नाव पलट गई.
इस दौरान नाव पर सवार सभी 21 मजदूर गंगा में गिर गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक लापता मजदूर की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








