पटना- पटना के मोकामा में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां नहाने के दौरान 5 युवक गंगा नदी में डूब गए. 2 लोगों को गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया है लेकिन बाकी तीनों को नहीं बचाया जा सका है. ये सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं.
सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. मृतकों की पहचान मोहम्मद मेराज, मोहम्मद इब्राहिम और मोहम्मद अमीर के रूप में हुई है. बताया जाता है कि परिवार में किसी की शादी थी.
इसी बीच ये सभी पांचों युवक गांगा नदी में नहाने गए थे. जहां गहराई का अंदाजा नहीं रहा और एक के बाद एक सभी डूबने लगे. हालांकि स्थानीय गोताखोरों ने किसी तरह से दो युवकों को बचा लिया लेकिन तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ये सभी बिहार से बाहर रहकर काम करते थे. ईद के मौके पर अपने घर आए थे. इसी बीच शादी समारोह में शामिल होने के लिए रुक गए थे. अब इस हादसे में तीनों की मौत हो गई.








