डेस्क- बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है एक्टर की पत्नी और परिवार के कुछ लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। सोमवार देर रात की ये घटना बताई जा रही है।
सोनू सूद के परिवार के एक करीबी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई नागपुर हाइवे के पास यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही सोनू सूद नागपुर रवाना हो गए थे। बताया गया है की गाड़ी में सोनू सूद की पत्नी सोनाली, भाभी और कई रिश्तेदार थे। एक ट्रक से गाड़ी की टक्कर हुई है।
सामने आई तस्वीरों के अनुसार, गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। कहा जा रहा है कि गांड़ी में मौजूद सोनू सूद की पत्नी और रिश्तेदारों को चोट आई हैं। सोनाली सूद और उनके भांजे का मैक्स अस्पताल में इलाज जारी है। 48 से 72 घंटों तक दोनों ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभिनेता सोनू सूद के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि की है. अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने बताया कि सोनाली और उनके भतीजे को निगरानी में रखा गया है और अगले 48-72 घंटों तक उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा। सोनाली की बहन के लिए कहा गया कि उन्हें कोई चोट नहीं आई और वे केवल मामूली रूप से घायल हुई हैं।








