पटना- बिहार में रेलवे की ऑनलाइन परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में दो माफिया को अरेस्ट किया है. पुलिस ने पटना के गर्दनीबाद में स्वामी अय्यप्पन ऑनलाइ परीक्षा केंद्र से दो परीक्षा माफिया को अरेस्ट किया है। गिरफ्त में आए दोनों शख्स नालंदा के रहने वाले हैं।
गिरफ्तार दोनों परीक्षा माफिया की पहचान नालंदा के रहुई निवासी रोशन कुमार उर्फ रोशन मुखिया और नूरसराय के रहने वाले राहुल राज के रूप में हुई है। पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि रोशन और राहुल राज के पास से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं.
जिसमें कई छात्रों के दस्तावेज और 10-10 लाख रुपये के कई चेक बरामद हुए हैं. उन्होंने बताया कि अभी भी इस मामले में तीन लोग फरार हैं लेकिन मुख्य अभियुक्त और इस मामले में पैसा इन्वेस्ट करने वाला दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्त में आया रोशन पहले भी एसएससी एमटीएस परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोप में फरार चल रहा था। पिछले साल पूर्णिया में एसएससी एमटीएस परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था।
इस मामले में उस वक्त 35 लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया था हालांकि मास्टरमाइंड रोशन और राहुल फरार हो गए थे। पूर्णिया से फरार होकर दोनों विभिन्न जिलों में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र संचालित कर रहे थे।








