रांची- भाजपा नेत्री सीता सोरेन पर जानलेवा हमले के प्रयास पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान सामने आया है. मंत्री इरफान अंसारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “भाभी सीता सोरेन गलत हाथों में हैं. उनके आसपास के लोग सही नहीं है और यह हमला उसी का साइड इफेक्ट है.
झारखंड विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी जब सदन के बाहर आए तो पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया. पत्रकारों ने उनसे सीता सोरेन पर हुए हमले के प्रयास पर उनका स्टैंड जानना चाहा. इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है.
इसके बाद उन्होंने कहा कि, “विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें लगता था कि भाभी गलत हाथ में है. उनके आसपास के लोग सही नहीं हैं. मुझे लगता है कि ये हमला उसी का साइड इफेक्ट है. हालांकि बीजेपी में शामिल होने की बात को उन्होंने उनका व्यक्तिगत निर्णय बताया. इससे पहले विधानसभा सत्र के 9वें दिन सदन में स्वास्थ्य के मुद्दों पर चर्चा हुई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








