पटना- बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हो रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन के भीतर राज्यपाल के अभिभाषण पर अपने विचार रखे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारपर जोरदार हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में कुछ कहां था? न चांद था, न तारे थे और ना सूरज था,संसार की उत्पत्ति को 2005 के बाद हुई है।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने भाषण के दौरान बार बार कह रहे थे कि 2005 से पहले बिहार में कुछ नहीं था और जब उनकी सरकार आई तभी बिहार में विकास हुए। मुख्यमंत्री के इस दावे पर तेजस्वी ने खूब तंज किया।
इस दौरान तेजस्वी ने राज्यपाल के अभिभाषण को घिसा पीटा बताया और कहा कि कि सरकारें बदल जाती हैं और राज्यपाल बदल जाते हैं लेकिन अभिभाषण हर साल वहीं रटा-रटाया वाला होता है। तेजस्वी ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण बड़ा कन्फ्यूज करने वाला रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि 2015 से 2025 यानी 15 साल में अगर देखा जाए तो बिहार को पांच-पांच राज्यपाल मिले हैं। 2020 से 2025 के बीच मे तीन बार सरकार बदली। दो साल भी किसी सरकार का कार्यकाल नहीं हो पाता है।राज्यपाल कब का अभिभाषण पढ़ रहे थे, लोग पूरी तरह से कंफ्यूजड हैं।








