पटना- जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मां -बहिन मान योजना’ पर तंज कस्ते हुए तेजस्वी पर निशाना साधा है. श्याम राजम ने कहा कि अगले दो दशक तक वह सत्ता में नहीं आने वाले हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में हमलोग फिर सरकार बनाने जा रहे हैं.
पूर्व मंत्री श्याम रजक ने ‘मां-बहिन मान योजना’ पर तंज कसते हुए कहा कि मां राबड़ी देवी को विधान पार्षद बनाना और बहन मीसा भारती को सांसद बना चुके हैं, अब अन्य बहनों और चाची को एमएलसी और एमपी बनाना इस योजना का मकसद है. इसके लिए तेजस्वी यादव को किसी अन्य की मां-बहनों की कोई चिंता नहीं है.
जेडीयू नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारण ही बिहार का विकास संभव हो पाया है. उन्होंने याद दिलाया कि 2005 से पहले राज्य की क्या स्थिति थी? श्याम रजक ने कहा कि एनडीए में 5 पांडव यानी 5 दल शामिल हैं, जो बिहार की महाभारत में जीत हासिल करेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








