जमुई- अवैध खनन को लेकर छापेमारी करने गई पुलिस पर इस बार खनन माफिया के गुर्गों ने जमकर गोलीबारी की है. मामला जमुई जिले के मलयपुर थाना अंतर्गत पतौना दौलतपुर घाट का है.
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने लगभग 9-10 राउंड फायरिंग की है. वहीं, पुलिस बल द्वारा भी आत्मरक्षा में 5 राउंड फायर किया गया. अवैध खनन करते हुए एक ट्रैक्टर को मौके से जब्त कर लिया गया है. घटना के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. जमुई पुलिस ने इसे लेकर अपने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा की है.
बता दें कि पुलिस के द्वारा अवैध खनन को लेकर लागातार छापेमारी की जा रही है. इस दौरान कई बार पुलिस बल माफियाओं द्वारा हमला भी किया जाता है. गौरतलब है कि साल 2023 में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर का पीछा करने के दौरान दारोगा को कुचल दिया गया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








