सिमडेगा- गोवा से नेपाल भेजी जा रही डेढ़ करोड़ की अंग्रेजी शराब को झारखंड पुलिस ने जब्त किया है. साथ ही 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. शनिवार को उत्पाद विभाग और सिमडेगा पुलिस ने मिलकर यह कार्रवाई की. शराब ट्रक में भरकर ले जायी जा रही थी.
पुलिस ने शराब से भरे ट्रक को जब्त कर लिया है. पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के नंबर का ट्रक सिमडेगा के रास्ते नेपाल की ओर जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग और सदर थाना पुलिस ने ट्रक को शामटोली रोड पर रोका. जांच करने पर ट्रक में शराब के कार्टन मिले.
जानकारी अनुसार, उत्पाद विभाग और सिमडेगा पुलिस ने जब ट्रक पर सवार लोगों से शराब ले जाने की परमिट मांगी, तो उन्होंने कुछ कागजात दिये. चेक करने पर परमिट में गड़बड़ी पायी गयी. उत्पाद अधीक्षक राजीव नयन और इंस्पेक्टर विनोद कुमार पासवान ने अवैध रूप से ले जायी जा रही शराब से भरे ट्रक को जब्त कर लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








