पटना- बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, मुख्यमंत्री के चेहरे पर भी चर्चा तेज होने लगी है। बिहार का अगला सीएम कौन होगा? यह सवाल कई लोगों के मन में है। बेशक NDA और इंडिया गठबंधन ने अभी तक सीएम कैंडिडेट का नाम उजागर नहीं किया है। मगर इसी बीच बीजेपी के खेमें से बड़ा बयान सामने आ रहा है।
बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सीएम चेहरे पर कहा है कि सीएम का चेहरा संसदीय बोर्ड तय करेगी। संसदीय बोर्ड की बैठक में इस पर फैसला होगा कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? दिलीप जायसवाल ने कहा कि NDA मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। वहीं चुनाव के बाद सभी दल बैठकर सीएम फेस पर फैसला करेंगे। सबकी सहमति के बाद ही मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा।
बता दें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 इसी साल अक्टूबर में होने के आसार हैं। बेशक चुनाव को अभी 7-8 महीने बाकी है, मगर बिहार जीतने के लिए पक्ष और विपक्ष में तगड़ा घमासान मचा हुआ है। इस चुनाव से पहले बिहार सरकार में भी बड़े फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। वहीं नीतीश के दोबारा सीएम बनने पर भी सस्पेंस बना हुआ है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








