पटना- बिहार की राजधानी पटना में रविवार देर रात ट्रक और ऑटो में जोरदार टक्कर हुई है. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 7 लोगों की जान चली गई. वहीं, कई लोग घायल हैं.
सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ऑटो में 10 लोग सवार थे, सभी मृतक मजदूर बताए जा रहे हैं. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमोर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है.
बताया जाता है कि ऑटो पटना के मसौढ़ी से नौबतपुर की तरफ जा रही थी, तभी ट्रक से भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे पानी में गिर गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृतक के परिजनों के मुताबिक सभी श्रमिक मसौढ़ी से ऑटो पर सवार होकर खराट गांव जा रहे थे. ये लोग रोजाना मजदूरी के लिए पटना जाते थे और रात को लौटते थे. रविवार रात को भी जब वह लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया.
मृतकों में 4 लोग डोरीपर गांव, 2 बेगमचक के रहने वाले थे, जबकि ड्राइवर हांसडीह गांव निवासी था. मृतकों की पहचान हासाडीह निवासी 30 वर्षीय सुशील राम (पिता स्वर्गीय शत्रुघन राम) टेंपो ड्राइवर, डोरीपर निवासी 40 वर्षीय मेश बिंद ( पिता शिवनाथ बिन्द), 40 वर्षीय विनय बिन्द (पिता स्वर्गीय संतोषी बिन्द), 30 वर्षीय मतेंद्र बिन्द (पिता भुलेटन बिन्द) 40 वर्षीय उमेश बिन्द (पिता सोमर बिन्द), 30 वर्षीय उमेश बिन्द (पिता मछरू बिन्द) और बेगमचक निवासी उम्र 20 वर्षीय सूरज ठाकुर (पिता अर्जुन ठाकुर) के रूप में हुई है. वहीं 8वां शख्स ट्रक के नीचे गहरे गड्ढे पानी में फंसा हुआ है, जिसको निकालने की कोशिश जारी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








