वैशाली- वैशाली जिले में दर्दनाक हादसा हुआ. नाव पर सेल्फी लेते समय संतुलन बिगड़ने से छह बच्चे पोखर में गिर गए. जिसमें दो बच्चों की मौत हो गयी. चार अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है. घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के प्रतापटाड़ पंचायत के लालपुर गांधी मैदान के पास की है.
मृतक की पहचान प्रतापटांड़ शेरपुर निवासी गोपाल शाह का पुत्र प्रियांशु कुमार(15) और सरवन शाह का पुत्र विकास कुमार( 17) के रूप में हुई है. परिजनों ने घटना को लेकर बताया कि 6 बच्चे मिलकर पोखर किनारे गए थे. नाव पर फोटो ले रहे थे. इसी दौरान नाव पोखर में डूब गयी. सभी बच्चे पोखर में गिर गए.
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से दो बच्चे को बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया. जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन ने बताया कि दोनों आपस में चचेरा भाई था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, दोनों की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि लापता 4 बच्चे के बारे में पता लगाया जा रहा है.








