कटिहार- बिहार के कटिहार में नाव पलटने से बड़ा हादसा हुआ है. यहां गंगा नदी में नाव पलटी है. हादसे के बाद अब तक तीन शव बरामद किए गए हैं. जबकि 4 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. वहीं, कई लोगों के लापता होने की भी बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि नाव कटिहार के गोलाघाट से सकरी गली (झारखंड) जा रही थी.
बताया जा रहा है कि नाव पर करीब18 लोग सवार थे. जो रविवार की सुबह 8.30 बजे के आसपास गोलाघाट से नाव से सकरी गली के लिए निकले थे. गंगा की बीच धारा में आते ही लोगों से भरी नाव पलट गई.
नाव डूबते ही 11 लोगों ने तैर कर अपनी जान बचा ली और बच्चा सहित सात लोग नदी में लापता हो गए हैं. स्थानीय गोताखोर की मदद से एक बच्चा सहित तीन लोगों का शव बाहर निकाला गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ दुर्गश कुमार, सीओ स्नेहा कुमारी तथा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार गोलाघाट घटना स्थल पहुंच कर अन्य लापता लोगों की खोजबीन में जुटे हैं.








