डेस्क- बिहार के बेतिया में तीन लड़कों की मौत ट्रेन से कटकर हो गई. तीनों रेलवे ट्रैक पर बैठकर पबजी गेम खेल रहे थे. इस घटना के मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा टोला के समीप रॉयल स्कूल के पास नरकटियागंज मुजफ्फरपुर रेलखंड की है।
मृत किशोर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी मंशा टोला निवासी मोहम्मद अली का पुत्र फुरकान आलम, बारी टोला निवासी मोहम्मद टुनटुन का पुत्र समीर आलम एवं तीसरा हबीबुल्लाह अंसारी के रूप में पहचान हुई हैं।
बताया जाता है कि डेमो पैसेंजर ट्रेन मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज जा रही थी। इस दौरान तीनों किशोर रेलवे ट्रैक पर बैठकर कान में एयरफोन लगा कर पबजी गेम खेल रहे थे। पबजी खेलने के दौरान तीनों किशोर को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और तीनों घटना के शिकार हो गए और मौत के मुंह में समा गए है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








