यूपी- यूपी के बलिया में एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया गया है जो रेलवे और सेना भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करता था. यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने की है.
इस मामले में बलिया जिले के जमुई गांव से एक आरोपी शशि भूषण उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है. STF ने आरोपी के पास से बड़ी संख्या में फर्जी निवास प्रमाण पत्र बरामद किए हैं. इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
जांच में सामने आया कि शशि भूषण उपाध्याय, जो बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के चंदपुर गांव का निवासी है, युवाओं के लिए कोलकाता से फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाता था. इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उम्मीदवार रेलवे, सेना और अन्य सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में शामिल होते थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शशि भूषण प्रति प्रमाण पत्र बनाने के लिए तीन लाख रुपये तक वसूलता था. उसने पूछताछ के दौरान बताया कि अब तक उसने 1,000 से अधिक फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाए हैं. इसके लिए वह पश्चिम बंगाल के मिथुन कर्मकार, मनोज कुमार सिंह और राजन सिंह नाम के व्यक्तियों की मदद लेता था.
आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि वह खुद साल 2000 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सेना में भर्ती हुआ था लेकिन प्रमाण पत्र सत्यापन के दौरान पकड़े जाने के डर से वह प्रशिक्षण छोड़ भाग गए.








