देवघर- नए साल के पहले दिन देवघर के बाबा मंदिर में आने वाले वैसे श्रद्धालु जो शीघ्र दर्शनम करना चाहेंगे, उन्हें 300 रूपए की जगह 600 रूपए देने होंगे. इसको लेकर देवघर के उपायुक्त विशाल सागर ने बैठक कर मंदिर प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं.
जिला प्रशासन के द्वारा जारी किया गया शीघ्र दर्शनम कूपन का नया दर सिर्फ एक जनवरी के लिए मान्य होगा. उसके बाद फिर से आम दिनों की तरह शीघ्र दर्शनम कूपन का दर 300 रूपए कर दिया जाएगा.
दरअसल, आने वाली भीड़ को देखते हुए देवघर जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के द्वारा एक जनवरी के दिन शीघ्र दर्शनम कूपन के दर में बढ़ोतरी की गई है. देवघर बाबा मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक जनवरी को हजारों की संख्या में ऐसे श्रद्धालु आते हैं, जो बाबा का दर्शन करना चाहते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लिहाजा, शीघ्र दर्शनम कूपन के दर में बढ़ोतरी की गई है. इसके अलावा मंदिर के प्रभारी सह जिला के अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार के द्वारा भी मंदिर में व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं. जिससे नए साल पर मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो.








