भागलपुर- भागलपुर के एक घर में सिलेंडर विस्फोट हुआ है. सिलेंडर विस्फोट के कारण भीषण आग लग गई. इस अगलगी में 2 घर और करीब 7 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गए.
बताया जा रहा है कि फंटूश पण्डित की बेटी की शादी 11 दिसम्बर को थी. कल यानी 15 दिसंबर को देर शाम उसे विदा किया. लोग घर के काम में लगे थे. तभी घर में आग लग गई.
जब तक लोग आग को काबू कर पाते आग तबतक आग बेकाबू हो गया और पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया. इस दौरान आग ने फंटूश के घर के साथ-साथ भाई अरुण पण्डित के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अगलगी के दौरान घर में रखा गैस सिलिंडर फट गया. गैस सिलंडर ब्लास्ट हाने की आवाज दूसरे गांव तक भी सुनाई दिया. वहां पर मौजूद लोग अपनी जान को बचाने में किसी तरह कामयाब रहे.
आग में दोनों घर समेत उसमें रखे कपड़े, अनाज, फर्नीचर, जेवर समेत लगभग सात लाख की संपत्ति जलकर राख हो गया. अगलगी में दो बकरी के बच्चे भी जल गया.
आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और फायरब्रिगेड मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण उर्फ फोर्ड व अजय उर्फ लाली कुंवर ने पीड़ित परिवार को गर्म कपड़े, कंबल, चादर, प्लास्टिक सीट,राशन सामाग्री,मसाले आदि समेत खाना बनाने के लिए बर्तन तत्काल मुहैया कराया.








