रांची- कल्पना सोरेन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर सोशल मीडिया के जरिए बड़ा हमला किया है. सोशल मीडिया पोस्ट में कल्पना सोरेन ने कहा कि नड्डा जी हम अपने घर में ही हैं. हमें हमारे ही घर से निकालिएगा अब?
वैसे भी आप लोगों का आदिवासियों-मूलवासियों को उनके घर से बेघर करने का पुराना इतिहास है. कल्पना ने आगे लिखा है कि चोर को दुनिया चोर दिखती है और आप सब सिर्फ चोर नहीं डकैत हैं, कोविड में चंदा ले कर नकली वैक्सीन लगाने वाले आप लोग हैं.
कल्पना ने आगे लिखा है कि माल्या से लेकर सहारा का पैसा लूटने वाले आप लोग हैं. आपलोग इलेक्टोरल बांड से खरबों की लूट-खसोट करने वाले हैं. अरबपतियों के हाथों में देश की बेच देने वाले आप लोग हैं. लगातार ही रहे ट्रेन दुर्घटनाओं में आम जनों को मारने वाले आप लोग ही हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कल्पना ने कहा कि झारखंड के आदिवासियों को जंगली कहने वाले आप लोग हैं. पूरे देश के आदिवासियों/मूलवासियों का खनिज लूटने वाले आप लोग हैं. कारगिल में कफन लूटने वाले आप हम पर ऊंगली उठायेंगे, नकली दवाईयां बेच खरबों कमाने वाले और देश में नशा का कारोबार फैलने वाले आप ही लोग हैं. हमारे विकास कार्यों की बराबरी करिए. साथ ही अपने कार्यों का हिसाब जनता को दीजिए.
बता दें कि जेपी नड्डा ने रामगढ में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए हेमंत सरककर बाद हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि सरकार ने आदिवासियों, बहनों और युवाओं के साथ छल किया। यह चोरों का साथ देने वाली और भ्रष्टाचारियों की सरकार है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








