रांची- पीएम मोदी रविवार को झारखंड दौरे पर हैं. उन्होंने गुमला में चुनावी रैली को संबोधित किया और लोगों से बीजेपी के लिए वोट मांगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में घुसपैठ रोकने के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, झारखंड की पहचान बचाने के लिए, महिला सुरक्षा के लिए प्रदेश में बीजेपी सरकार जरूरी है.
बता दें, रविवार को बीजेपी मोदी ने पहले बोकारो और फिर गुलाम में चुनावी सभी की है. वहीं उनका राजधानी रांची में एक मेगा रोड शो भी है. पीएम मोदी ने जनसभा कहा कि कांग्रेस आदिवासी एकता को कमजोर करने के एजेंडे पर काम कर रही है. वो एक एसटी समुदाय को दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रही है.
जेएमएम के नेतृत्व वाला गठबंधन रेत, जंगल, पानी लूट रहा है, यहां तक कि जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए भी रिश्वत ले रहा है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस आदिवासियों को उच्च पदों पर बर्दाश्त नहीं कर सकती.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का अपमान करती है. वहीं पीएम मोदी ने कहा कि हमने झारखंड को बनाया है, अब हम ही इसे संवारेंगे.
इससे पहले पीएम मोदी बोकारो में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश को छोटी-छोटी जातियों में बांटना चाहती है. वो एससी, एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग को तोड़ना चाहती है.
अपने भाषण में पीएम मोदी ने झारखंड की जनता को एकजुट रहने का संदेश दिया. उन्होंने ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा भी बुलंद किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








