डेस्क- रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को अपने ही घर में शर्मसार होना पड़ा है. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. तीसरा टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. मैच के तीसरे दिन (3 नवंबर) ही कीवी टीम ने भारत को 25 रनों से करारी शिकस्त दी.
मैच में भारत को जीत के लिए 147 रनों का टारगेट मिला था. लेकिन उसके बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 121 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. न्यूजीलैंड की जीत के हीरो एजाज पटेल रहे, जिन्होंने दूसरी पारी में छह विकेट लिए. एजाज ने पहली इनिंग्स में भी 5 विकेट झटके थे.
इस हार के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने भारतीय टीम को जमकर ट्रोल किया. इसमें कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली सबसे ज्यादा निशाने पर रहे. फैन्स ने जमकर भड़ास निकाली और ज्यादातर ने तो रोहित और कोहली को संन्यास लेने की सलाह तक दे डाली.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एक यूजर ने लिखा, ‘हम चाहते हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा रिटायर हो जाएं.’ दूसरे यूजर ने भी फैन्स से यही पूछा, ‘कोहली-रोहित को रिटायर हो जाना चाहिए। बता दें कि इस सीरीज में रोहित ने 6 पारियों में सिर्फ 91 रन बनाए हैं. जबकि कोहली ने 93 रन बनाए. 6 पारियों में कुल मिलाकर रनों का शतक भी नहीं लगा सके.








