रांची- लोहरदगा जिले के कोयल नदी में नहाने गए तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए हैं. बच्चों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है. घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के नंदगांव के भड़गांव इलाके की है. बच्चों के परिजन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए हैं.
डूबने वाले बच्चों में लोहरदगा के बरवाटोली निवासी नीलकंठ महली, जुरिया निवासी नवनीत भगत और राजा बंगला निवासी आयुष कुमार शामिल हैं.
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के अनुसार चार लड़के स्कूटी से नंदगांव पहुंचे थे. वे नहाने के लिए कोयल नदी में गए थे. इसी दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही सेन्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे मधुसूदन लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के ग्यारहवीं कक्षा के छात्र हैं.








