पटना- NCP नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले को लेकर मुंबई से बिहार तक राजनीति गर्म है. तमाम विपक्ष महाराष्ट्र की डबल इंजन की सरकार पर हमलावर है.
बिहार में इसे लेकर विपक्षी नेताओं में खास नाराजगी देखी जा रही है, क्योंकि सिद्दीकी का ताल्लुक बिहार से ही था. आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर शिंदे सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं.
मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “यह अत्यंत दुखद है. बाबा सिद्दीकि का बिहार से रिश्ता रहा है. उनका गृह राज्य बिहार रहा है. शिंदे सरकार पर सवाल उठ रहे हैं. महाराष्ट्र की एनडीए सरकार में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि अपराधी दिन-दहाड़े खास लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृत्युंजय तिवारी ने आगे कहा कि सरकार सोई हुई है. डबल इंजन की सरकार ने देश की आर्थिक राजधानी का यह हाल कर दिया है. सरकार कर क्या रही है. महाराष्ट्र में सरकार पूरी तरह से अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है. उसी का नतीजा है कि इस तरह से हत्या हुई है. इतनी बड़ी घटना हो गई.








