मोतिहारी- बिहार के पूर्वी चंपारण में एक बड़ा हादसा हो गया है जहां बूढ़ी गंडक नदी में चार किशोर डूब गए. दो बच्चों को स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया. जबकि दो किशोर लापता हो गए.
एनडीआरएफ की टीम को लापता किशोर की तलाश के लिए बुलाया गया. अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया है. शुक्रवार की सुबह फिर से लापता बच्चों की तलाश की जाएगी.
मिली जानकारी के अनुसार नवरात्र के मौके पर कलश स्थापना के लिए श्रद्धालु जलबोझी को लेकर नरहर पकड़ी घाट पर बूढ़ी गंडक नदी पर गए थे. श्रद्धालु जलबोझी में लगे थे. उसी दौरान चार किशोर नदी में रील बनाने के लिए घुसे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
किशोर रील्स बना रहे थे, तभी नदी के तेज बहाव में उनका पैर फिसला और चार किशोर नदी में डूब गए. चारों किशोर को नदी में डूबते देख स्थानीय ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदे. दो किशोर को बचा लिया, जबकि दो किशोर लापता हो गए.
लापता किशोर की पहचान चकबारा निवासी रंजीत भगत के 14 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार एवं मुकेश ठाकुर के 16 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना अंचलाधिकारी और स्थानीय पुलिस को दी.
सीओ और पुलिस मौके पर पहुंची. सीओ ने घटना की जानकारी तत्काल एनडीआरएफ की दी. दो टीम बुलवाई गयी. एनडीआरएफ की टीम नदी में लापता हुए किशोर की तलाश में जुटी थी लेकिन अँधेरा होने के कारण फिलहाल तलाशी रोक दी गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








