जहानाबाद- जहानाबाद के एक स्कूल में उस वक्त चीख पुकार मच गई जब नवीं क्लास में पड़ने वाली दो छात्राएं स्कूल बैग में पिस्टल लेकर पहुँच गई. पिस्टल देखते ही क्लास रूम में चीख-पुकार मच गई.जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने मौके से पिस्टल को बरामद कर लिया है.
घटना जिले के करपी प्रखंड की बतायी जा रही है. जानकारी अनुसार, करपी हाईस्कूल में पढ़ने वाली नौवीं की दो छात्राएं स्कूल में धाक जमाने के लिए 7.64 बोर की पिस्टल लेकर पहुंची थी. एक छात्रा ने जैसे ही क्लास में पिस्टल निकाली वहां मौजूद छात्राओं में हड़कंप मच गया. हालांकि पिस्टल में बुलेट नहीं थी.
इसकी जानकारी हुई तो कुछ छात्राओं ने हेडमास्टर से शिकायत की. इसकी शिकायत मिलते ही हेडमास्टर के हैरान परेशान उन छात्राओं के पास पहुंचे. जब छात्राओं के बैग की तलाशी ली तो उसके बैग में हथियार नहीं मिला.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हथियार नहीं मिलने के बाद हेडमास्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के तुरंत बाद पहुंची पुलिस ने पिस्टल को बरामद किया. पुलिस के मुताबिक इस मामले में अज्ञात के खिलाफ जिले के तेलपा थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है. वहीं इस मामले में एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं.








